फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं

Fri, 25 Jul 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओ के समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं जिलों के भ्रमण के दौरान सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। डीएम को जनता दरबार, तहसील दिवस आदि की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिए गये हैं। वहां पर रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, काशीपुर मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टुरना, दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा,राजपाल सिंह , गंभीर सिंह धामी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें