सितारगंज। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए मंडलायुक्त दीपक रावत और आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने सितारगंज स्थित पंडरी मतदान केंद्र का दौरा किया। उन्होंने सीओ बीएस धौनी से मतदान केंद्र की व्यवस्था की जानकारी ली। मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि कुमाऊं डिवीजन में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए पुलिस फोर्स मुस्तैद है। मतदान कर्मियों की मूलभूत जरूरतों का सामान मतदान केंद्र में उपलब्ध है।