फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के बयान से फिर जगी काशीपुर के जिला बनने की आस

विज्ञापन
त्रिलोक सिंह चीमा। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नए जिले बनाने संबंधी बयान से फिर एक बार काशीपुर के जिला बनने की आस जागी है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को सीएम ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। कांग्रेस ने नए जिले बनाने के बयान का स्वागत किया है लेकिन आशंका जताई कि कहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूवन चंद्र खंडूरी की तरह यह घोषणा हवा-हवाई न साबित हो जाए।
विज्ञापन

काशीपुर जिला बनने की सभी औपचारिकताएं पूरी करता है। राज्य गठन के बाद से ही काशीपुर को नया जिला बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। यहां जनसंख्या के साथ-साथ जिला स्तरीय कार्यालयों को स्थापित करने के लिए पर्याप्त जगह भी है। इसके बाद भी मांग सरकारों के हाशिये पर रही है। मुख्यालय बनने पर क्षेत्र के लाखों लोगों को इससे फायदा होगा, इससे भी सरकारों को अब तक कोई सरोकार नहीं रहा।
सरकारों को क्षेत्र के विकास की भी चिंता नहीं रही है। अब तक की सरकारों ने इस दिशा में व्यापक प्रयास नहीं किए जिसके चलते अभी तक काशीपुर जिला बनने से अछूता है। काशीपुर क्षेत्र के आम नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र के विकास में जिला मुख्यालय एक अहम कड़ी है। अगर काशीपुर, बाजपुर और जसपुर का पर्याप्त विकास करना है तो काशीपुर को जिला घोषित करना होगा। सरकार काशीपुर को जिला न बनाकर लाखों लोगों की सुविधा को नजरअंदाज कर रही है। जिला बनने से लाखों लोगों की 50 किलोमीटर की दौड़ बचेगी और कई दशक से चली आ रही जनमानस की जिला बनाने संबंधी मांग पूरी होगी।
विज्ञापन

काशीपुर भारतवर्ष की सबसे पुरानी तहसील है। सरकार काशीपुर को जिला घोषित क्यों नहीं कर रही है, यह एक बहुत बड़ा सवाल है जिसका जवाब सिर्फ सरकार दे सकती है। काशीपुर को जिला बनाए जाने की मांग बहुत पुरानी है।
- एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा
काशीपुर जिले के लिए पैरवी करने का यह सही समय है वरना फिर काशीपुर रह जाएगा। किसी भी क्षेत्र को जिला मुख्यालय बनाने से उसका विकास तेजी से होता है। विकास के लिए काशीपुर को जिला बनाया जाना चाहिए।
- उमेश जोशी
काशीपुर जिला बनने के सभी मानकों को पूरा करता है। इसे हर हाल में जिला बनाया जाना चाहिए। यहां की जन भावनाएं लंबे समय से जिला बनाए जाने के साथ हैं।
- एडवोकेट हरीश कुमार बत्रा
काशीपुर को जिला बनाने के संबंध में मेरी बात मुख्यमंत्री से हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बैठकर बात करने की जरूरत है। मैं जल्द ही सीएम से इस विषय में बात करके आऊंगा।
- त्रिलोक सिंह चीमा, विधायक काशीपुर।
नए जिले बनाए जाने की घोषणा स्वागत योग्य है। काशीपुर सहित अन्य स्थानों को जिला बनाया जाना चाहिए लेकिन भाजपा अपनी बात पर अडिग रह पाएगी या नहीं यह सोचने की बात है। पहले भी पूर्व सीएम खंडूरी घोषणा कर चुके हैं लेकिन वह अपने वादे को पूरा नहीं कर पाए थे।
- जितेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
काशीपुर को नया जिला बनाया जाना चाहिए। हम भी इसके लिए प्रयासरत हैं। इस बार उम्मीद है कि काशीपुर नया जिला बन जाएगा।
-संदीप सहगल, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस, काशीपुर।
चार सितंबर को हम जन आक्रोश बैठक कर रहे हैं। बैठक में इस विषय पर भी चर्चा होगी। फिर रणनीति बनाएंगे कि कैसे जिले के आंदोलन को आगे बढ़ाया जाए। - राजीव घई, अध्यक्ष केडीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें