फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश कॉलोनी को जाने वाली सड़क के गड्ढे भरने हुए शुरू

विज्ञापन
रुद्रपुर में सड़क के गड्ढे भरने पर एक दूसरे को लड्डू खिलाते लोग। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच-74 से लिंक हुई बिगवाड़ा से दक्ष चौराहे के लिए जाने वाली सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए पूर्व में अमर उजाला की ओर से खबर प्रकाशित की गई थी। शुक्रवार को नगर निगम की ओर से गड्ढों का भरान करने पर कॉलोनियों के लोगों ने अमर उजाला का आभार जताते हुए एक-दूसरे को लड्डू बांटे।
विज्ञापन

एनएच-74 पर भाजपा जिला कार्यालय के पास बिगवाड़ा से दक्ष चौराहा होते हुए तीनपानी क्षेत्र को जोड़ने वाली तीन किमी सड़क में गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला ने जर्जर हाल सड़क के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए बीती 12 जुलाई के अंक में ‘एनएच-74 से पॉश कॉलोनी को जाने वाली सड़क सात वर्षों से जर्जर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। नगर निगम को बजट मिलने के बाद खबर का संज्ञान लेकर अब सड़क के गड्ढे भरे जा रहे हैं।
बता दें कि इस सड़क से देव होम्स, कौशल्या ग्रीन, प्रबव सिटी, प्रताप एंकलेव, कस्तूरी वाटिका, रॉयल रेजीडेंसी, देव होम्स इको, विमल होम्स समेत कई वीआईपी कॉलोनी जुड़ी हुई हैं। सड़क के गड्ढे भरे जाने पर देव होम्स निवासी सचिन शर्मा, मोर सिंह यादव, सतीश लोहनी, संयोग राज सिंह, हरसिमरत सिंह, पुष्कर सिंह, सुशील कालरा आदि ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें