फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में सीएम धामी का आगमन आज, करेंगे रोड शो

Mon, 24 Mar 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन

रुद्रपुर। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होनेे पर सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम देहरादून से सीधे रुद्रपुर आएंगे और फिर गल्ला मंडी से रोड शो करेंगे। इसके बाद गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
मेयर विकास शर्मा ने बताया कि रोड शो के रूट पर जगह-जगह स्टाॅलों पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोग अपनी परंपरा अनुसार सीएम का स्वागत करेंगे। बाटा चौक पर रोड शो पर पुष्प वर्षा की जाएगी। सोमवार को सीएम सीएम कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। गांधी हॉल में समूहों के उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए स्टॉल सजाए जा रहे हैं। वेंडिंग जोन को भी सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज नहीं होगी साप्ताहिक बंदी, खुली रहेंगी दुकानें
रुद्रपुर। शहर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है। सीएम धामी के रुद्रपुर में हो रहे आगमन को देखते हुए साप्ताहिक बंदी को निरस्त कर दिया गया है। शहर में सभी दुकानें सोमवार को खुली रहेंगी। उप श्रम आयुक्त केके गुप्ता ने रोजगार विनियमन सेवा शर्त के तहत दुकान खोलने की छूट दी है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें