फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा पहुंचे सीएम धामी, सुनीं जनसमस्याएं

Sat, 20 Sep 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकरियों को दिए जनता की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम अपने गृहक्षेत्र खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड स्थित हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री ने जनता से मुलाकात कर उनकी सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने विभागीय अधिकरियों को जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता समस्याओं के निस्तारण में अधिकारी किसी प्रकार की कोताही न बरतें। जनता की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री धामी अपने निजी आवास कालापुल के लिए रवाना हुए। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, मोहिनी पोखरिया, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, प्रेम सिंह टूरना, भुवन भट्ट, किशन सिंह किन्ना, आशीष श्रीवास्तव, मुकरजीत राणा, सतीश गोयल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें