फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएम ने कराया जनसमस्याओं का निस्तारण

Wed, 30 Aug 2023 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार शाम खटीमा के  लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचे। 
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार शाम लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचे। वहां मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने सीएम का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम को गदा देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड गेस्ट हाउस में जनसमस्याएं सुनीं और सीडीओ विशाल मिश्रा और एडीएम जयभारत सिंह के माध्यम से कई समस्याओं का मौके पर ही निदान कराया। मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में आए सभी बहनों और माताओं को रक्षाबंधन की बधाई दी। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, नवीन बोहरा, नंदन सिंह खड़ायत, गोपाल बोहरा, देवेंद्र चंद, राम सिंह जेठी आदि थे।
विज्ञापन



सभी प्रदेशवासियों को भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार शुभकामनाएं देता हूं। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना में मिलने वाली 200 रुपये की सब्सिडी को बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया है। देश के तैंतीस करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा वह काम करते हैं जिससे समाज में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ होता है। उन्होंने रक्षाबंधन पर देश की बहनों, मातृशक्ति को बहुत बड़ा उपहार दिया है- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें