फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएम धामी ने पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sat, 06 Jun 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे। उन्होंने लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय परिसर पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड व कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। चौड़ापानी, बीसबीघा, दमगड़ा, विक्रम फार्म, टेलीफाल, नई बस्ती, सुखापुल आदि गावों से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय परिसर पौधा रोपा। उन्होंने कहा हमें पौधारोपण ही नहीं उनका संरक्षण भी करना है।
मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर चार लाख पौधे लगाए जाएंगे। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मोहिनी पोखरिया, प्रेम सिंह राणा, सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया, डॉ. नवीन भट्ट, रमेश जोशी,अमित पांडे, भवानी भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें