फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा: झनकईया मेले में सीएम धामी ने खरीदी जलेबी और सिंघाड़े, बचपन की यादें कीं साझा

Tue, 24 Nov 2026 04:00 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा

सार

झनकईया मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जलेबी और सिंघाड़े खरीदकर वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया। उन्होंने मेले से जुड़ी बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि उन्हें हर साल मेले का बेसब्री से इंतजार रहता था।
विज्ञापन
झनकईया मेले में सिंघाड़े खरीदते सीएम धामी। - फोटो : स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झनकईया मेले में वोकल फॉर लोकल का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जलेबी और सिंघाड़े खरीदे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बचपने से ही झनकईया मेले में आते रहे हैं। उन्हें झनकईया मेले का बेसब्री से इंतजार रहता था। वह अपने साथियों के साथ मेले में आकर सिंघाड़े, जलेबी आदि का लुत्फ उठाते थे। उस समय में झूलों की संख्या अधिक हुआ करती थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेले में सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पूरनपुर, गभिया, रामनगर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बदायूं, लखीमपुर, मैलानी और सीतापुर से भी बड़ी संख्या में व्यापारी व नागरिक प्रतिभाग करते हैं। मेले में थारू समाज के लोगों की भी बड़ी भागीदारी रहती है, जिनके पारंपरिक रीति-रिवाज, लोकगीत, लोक नृत्य और सांस्कृतिक विरासत मेले को समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाजों के लोग सवेरे, शाम, दिन और रात के समय मेले में पहुंचते हैं। बंगाली व पंजाबी समाज की महिलाओं सहित सभी वर्गों की सहभागिता इस आयोजन को विशेष बनाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें