फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएम ने नगर निगम में हॉल निर्माण के लिए 86.49 लाख किए मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत नगर निगम स्थित टैक्स ऑफिस की छत पर हॉल का निर्माण करने के लिए 86.49 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि निगम के टैक्स ऑफिस के ऊपर एक हॉल बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया गया था जिसके सापेक्ष सीएम ने डीपीआर को मंजूरी देते हुए राशि स्वीकृत कर दी है। उन्होंने बताया इस हॉल में सफाई व्यवस्था को लेकर कंट्रोल रूम बनाना प्रस्तावित है जहां से शहर की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए यहां पर एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके माध्यम से नगर क्षेत्र में घूमने वाले कूड़ा वाहनों व कूड़ा स्थल से कूड़ा कलेक्शन आदि की निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया हॉल बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उधर, निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी व पूर्व पार्षदों ने सीएम का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें