फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों को जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के सीएबीएम काॅलेज में विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र निर्वापन-2024’ का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कुलपति एवं कुलसचिव डाॅ. दीपा विनय ने कहा कि नशे के संपर्क में आने पर किसी भी व्यक्ति का कॅरिअर हमेशा के लिए प्रभावित हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कॅरिअर बनाने के लिए प्रतिदिन पुस्तकें पढ़ने्, ऑडियो बुक सुनने का आह्वान किया। नोडल अधिकारी डाॅ. पी. प्रभाकरन ने पिछले वर्षों में एंटी ड्रग सेल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डाॅ. भूपेश कुमार सिंह ने मन को स्वस्थ रखने के लिए अपनाई जाने वाली दिनचर्या के बारे में बताया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. बृजेश सिंह ने कहा कि युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। डाॅ. ओमवीर सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई। वहां पर डाॅ. संदीप अरोरा, डाॅ. आरएस जादौन, डाॅ. अल्का गोयल, डाॅ. अवधेश कुमार, डाॅ. रितिका भट्ट, डाॅ. आरपीएस गंगवार, डाॅ. एमएस पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें