फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब ने अग्नि पीड़ितों को दी 1.11 लाख की सहायता

विज्ञापन
काशीपुर में अग्नि पीड़ितों को सहायता चेक वितरित करते क्लब पदाधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर ने अग्नि पीड़ित दुकानदारों को आर्थिक सहायता दी है। अग्नि पीड़ितों ने क्लब पदाधिकारियों का आभार जताया। बीती 29 सितंबर की रात पुरानी सब्जी मंडी स्थित 64 दुकानों में आग लग गई थी। सीएम ने एक दिन बाद ही घटनास्थल पहुंचकर पीड़ितों को मुआवजा देने की घोषणा की थी लेकिन एक महीने बाद भी आर्थिक सहायता नहीं दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात श्री अग्रवाल सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के पदाधिकारियों ने पीड़ित दुकानदारों को एक लाख 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। अग्नि पीड़ितों को सहायता देने वाली क्लब पहली संस्था है।
क्लब ने 64 में से सहायता के लिए 31 दुकानदारों का चयन किया था। क्लब अध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने बताया कि धनराशि क्लब के सदस्यों ने आपस में एकत्र कर दी है। उन्होंने शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं से पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहां क्लब के पूर्व गवर्नर संदीप सहगल, अमित गर्ग, मोहित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अभिषेक गोयल, मुनेश बिंदल, संजय अग्रवाल, हिमांशु गर्ग, विकल्प गुड़िया, गौरव अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें