फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डंपर ने क्लीनिक संचालक को कुचला, दम तोड़ा

Fri, 29 May 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जाफपुर रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार क्लीनिक संचालक मन्टु चंद्र राय (46) को कुचल दिया। हादसे में क्लीनिक संचालक के शरीर के दो टुकड़े होने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और डंपर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रतनफार्म शक्तिफार्म नंबर तीन निवासी मन्टु चंद्र राय लंबाखेड़ा क्षेत्र में क्लीनिक का संचालन करते थे। वह परिवार के साथ शिवपुर गांव में किराये के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात वह क्लीनिक बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान जाफरपुर के पास पीछे से आ रहे डंपर (यूपी-25 ईटी-1658) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए और अनियंत्रित डंपर उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया।
विज्ञापन

मौके का मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं, डंपर चालक हादसे ने बाद भाग गया।
इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि डंपर चालक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें