मानसून की सुगबुगाहट के साथ ही पालिका ने भी नालों की सफाई अभियान शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे की अगुवाई में मंगलवार को इसकी शुरूआत हुई।
बताया कि किच्छा रोड, खटीमा रोड, जेल कैंप रोड, मीना बाजार रोड, महाराणा प्रताप से लेकर नकुलिया चौक, पंडरीखेड़ा, चिंतीमजरा व सोसायटी से गुजरने वाली नालियों की सफाई कराई जाएगी। वहां ईओ सरिता राणा, सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह, राजेश अरोरा, जयकुमार, सफाई नायक धर्मवीर, राजपाल वाल्मीकि, मनोज बाल्मीकि, विनय कुमार आदि थे। (संवाद)