काशीपुर। राधेहरि महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान और गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को कॉलेज के शिक्षा शास्त्र के प्राध्यापक एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ. कुंवरपाल सिंह, डॉ. संतोष कुमार और डॉ. रूपा आर्या के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने महाविद्यालय में सफाई की। इससे पूर्व प्राध्यापकों ने राजकीय महाविद्यालय जसपुर में पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ अभियान के तहत 20 पौंधे निःशुल्क प्रदान किए। वहां पर डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाह आदि मौजूद रहे। संवाद