खटीमा। युवा आयोग के गठन की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आयोग युवाओं के हितों की रक्षा करेगा साथ ही युवाओं के रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास व शिक्षा से संबंधित सुझावों और इससे जुड़ी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेगा। वहां पर सतीश भट्ट, अजय सिंह अज्जू, अमित जोशी, शशांक वर्मा, सुमित बहादुर पाल, किशन ज्याला,सचिन सावंत, अमित बिष्ट, मनीष पटेल, किशन सिंह किन्ना, गोपाल बोरा,अमित पांडेय,विवेक रस्तोगी, दीपेश चंद, मोहित राणा, सोनू बिष्ट, संजय जायसवाल आदि थे। संवाद