बाजपुर। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने खनन न्यास निधि से लेवड़ा नदी सफाई कार्य के लिए 54 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। कार्य का जिम्मा सिंचाई विभाग को सौंपा गया है। रविवार से हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित लेवड़ा नदी के पुल से लेकर गांव पहाड़पुर तक पोकलेन मशीन से लेवड़ा नदी की तलीझाड़ सफाई शुरू कर दी गई। पिछले दिनों नागरिकों ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा से लेवड़ा नदी की सफाई कराने की मांग की थी, जिस पर एसडीएम ने नागरिकों को बरसात के मौसम से पहले सफाई कराने का भरोसा दिया था।