फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आठ बसें कैंची मेले में लगी, रूटों पर की वैकल्पिक व्यवस्था

Mon, 16 Jun 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो की आठ बसें कैंची मेले में लगने से काशीपुर, खटीमा और नैनीताल रूट के लिए बसों की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। डिपो से 13 जून की शाम को कैंची मेले के लिए बसों की रवानगी हो गई थी। डिपो के एजीएम केएस राणा ने बताया कि कैंची मेले में लगी बस काशीपुर, खटीमा और नैनीताल रूट की हैं। इन जगहों के लिए बसों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अन्य रूटों से आने वाली बसों को काशीपुर, खटीमा और नैनीताल रूट पर चलाया गया। सोमवार को कैंची मेले में गई बसें लौट आएंगी। डिपो के वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज ब्रह्मानंद की भी कैंची मेले में ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें