फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सुबह पांच से 10 बजे तक काम करेंगे सफाईकर्मी

Thu, 19 Jun 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गर्मी में पर्यावरण मित्रों को राहत देने के लिए पिछले दिनों राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने शहरी विकास निदेशालय से पर्यावरण मित्रों की एक पारी सुबह पांच बजे से 10 बजे तक निर्धारित करने का अनुरोध किया था। बुधवार को देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर के समक्ष इस मुद्दे को उठाते हुए राहत दिलाने की मांग की। इस पर महापौर ने सफाई के लिए सुबह पांच से 10 बजे और शाम को पांच से सात बजे तक काम करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश राजोरिया, संदीप आजाद, संदीप आजाद, सूरज आजाद, राजपाल, मुकेश भगत, अजय, विक्की, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मेयर ने आवास विकास में सुनी समस्याएं
रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने आवास विकास वार्ड नंबर 38 में सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शहर के समग्र विकास को लेकर चर्चा की और समस्याएं सुनी। इसके पूर्व सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मेयर का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य कृष्णलाल अरोरा ने शहीद भगत सिंह पार्क में सौंदर्यीकरण की मांग की। महामंत्री राजीव कामरा आदि ने पार्क, मुख्य गेट का सौंदर्यीकरण करने, सीसी सड़क निर्माण आदि मांगों को लेकर पत्र सौंपा। महापौर ने जल्द ही टेंडर के माध्यम से सभी कार्य निगम की ओर से कराने का आश्वासन दिया। वहां पार्षद राजेश जग्गा, नितेश गुप्ता, प्रभु दयाल गांधी, देवी दयाल गुप्ता, अशोक मिश्रा, लक्ष्मी चंद शर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें