फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हित अतिक्रमण पर प्रशासन का चला डंडा, जेसीबी से ध्वस्त किए गए पक्के निर्माण

विज्ञापन
खटीमा में अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम निर्मला बिष्ट के सामने रोती महिलाएं। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने नगर में चिन्हित अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया। अतिक्रमण तोड़ने को लेकर व्यापारियों की प्रशासन की टीम से तीखी नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट की देखरेख में राजस्व और नगरपालिका की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ सब्जी एवं मछली मंडी सहित टनकपुर रोड में ऐंठा नाले से खकरा नाले में चिन्हित अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने सब्जी एवं मछली मंडी सहित टनकपुर रोड में लगभग 100 से अधिक अतिक्रमण ढहाए। जिसमें बहुमंजिली इमारतें भी शामिल हैं। व्यापारी अतिक्रमण तोड़ने का विरोध करते रहे, लेकिन भारी पुलिस फोर्स के तैनात होने से अतिक्रमणकारी व्यापारियों की एक नहीं चली। पुलिस को भीड़ को तितरबितर करने के लिए लाठी फटकारनी पड़ी। एसडीएम ने चिन्हित अतिक्रमण को एक तरफ से ध्वस्त करा दिया। इधर, कुछ व्यापारी चिन्हित अतिक्रमण को स्वयं हटाते नजर आए। वहां पर सीओ मनोज कुमार ठाकुर, तहसीलदार यूसुफ अली, ईओ धर्मानंद शर्मा सहित राजस्व और नगरपालिका की टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें