फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मोहल्लों में नियमित नहीं पहुंच रहा कूड़ा वाहन

Sun, 09 Apr 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
तायरा, निवासी मोहल्ला काजीबाग। 
विज्ञापन
काशीपुर। नगर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन नियमित रूप से वार्डों में नहीं जा रहा है। वार्डवासियों का आरोप है वाहन कभी-कभी दो-दो दिन तक नहीं आता है, ऐसे में कूड़ा घर में सड़ने से दुर्गंध उठने लगती है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने 40 वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 16 टेंपो और तंग गलियों के लिए छह ई-रिक्शा को लगाया है। कूड़ा उठाने का ठेका एक कंपनी को सौंपा गया है। इसकी निगरानी के लिए 16 महिला स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी भी दी गई है। इन सब के बावजूद घरों से कूड़ा न उठना निगम की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
क्या कहना है वार्डवासियों का
- कूड़ा वाहन कभी-कभी दो-दो दिन तक नहीं आता है। इससे घर में कूड़ा एकत्र हो जाता है। गर्मी का सीजन होने से घर में रखे कूड़ा से दुर्गंध आने लगती है।
तायरा, निवासी मोहल्ला काजीबाग।
- निगम की ओर से लगाया कूड़ा कलेक्शन वाहन नियमित नहीं आता है। हफ्ते में एक-दो बार वाहन आता तक नहीं है। कभी-कभी तो दो दिन तक घर में कूड़ा रखा रहता है, लेकिन उसे फेंके तो कहा फेंके।
विज्ञापन

दिलशाना, निवासी मोहल्ला सिंघान काजीबाग।
- डोर-टू-डोर वाहन नियमित आना चाहिए लेकिन नहीं आता है। मैं इस संबंध में वार्ड पार्षद से कई बार शिकायत कर चुका हूं। वह भी निगम प्रशासन से कह चुकी हैं। बावजूद इसके हफ्ते में एक-दो बार तो वाहन आता ही नहीं है।
जीशान शाह, निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी।
- घरों से नियमित कूड़ा कलेक्शन न होने से आजकल ज्यादा परेशानी हो रही है। क्योंकि रमजान में घरों में सफाई रहनी चाहिए, लेकिन कूड़ा वाहन प्रतिदिन नहीं आने से समस्या होती है।
अशरफ अली, निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी।

पार्षद बोले
- मेरे वार्ड में कई तंग गलियां हैं, जहां टेंपों नहीं जा सकता है। निगम को यहां ई-रिक्शा कूड़ा कलेक्शन वाहन भेजना चाहिए। मैं कई बार मेयर व नगर आयुक्त से इस संबंध में कहा चुका हूं, लेकिन सुनवाई नहीं होती।
शाह आलम, पार्षद वार्ड नंबर 27 सिंघान काजीबाग।
- मेरे वार्ड में कई बार कूड़ा वाहन नहीं आता है। वार्डवासी मुझसे शिकायत करते हैं तब मैं संबंधित अधिकारी को फोन करके सूचना दे देती हूं। तब निगम के अधिकारी दिन में किसी भी समय कूड़ा कलेक्शन वाहन को भेज देते हैं। निगम प्रशासन को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए दिन में एक बार कूड़ा कलेक्शन वाहन प्रत्येक मोहल्ले में जाए।
वैशाली गुप्ता, पार्षद वार्ड नंबर 37, पक्काकोट पूर्वी।

कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी एक ठेकेदार कंपनी को दी गई है। कूड़ा वाहन नियमित वार्डों में क्यों नहीं जा रहा है। इसकी संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार कंपनी से जानकारी करके व्यवस्था सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन

ऊषा चौधरी, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें