फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 17 Jul 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की नगला डेयर कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम करंट लगने से आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य सिंह (14) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगला डेरी निवासी अंगद सिंह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक डेयरी फार्म में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे उनका पुत्र आदित्य घर में खेल रहा था। इसी दौरान स्टैंडिंग विद्युत पंखा उसके ऊपर गिर गया। पंखे में करंट उतरने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे पहले विश्वविद्यालय अस्पताल और फिर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। छात्र का अंतिम संस्कार शुक्रवार को स्थानीय श्मशान घाट पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें