फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छात्राओं को सिविल जज ने बताए मोबाइल फोन के नुकसान

Tue, 26 May 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में सोमवार को जागरूकता शिविर लगाया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बालिकाओं को मोबाइल फोन से होने वाले नुकसान और शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी।
विज्ञापन


काॅलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सिविल जज जहां आरा अंसारी ने कहा कि जज बनने के लिए उन्हें वकालत की पढ़ाई करनी होगी। इसके बाद न्यायिक सेवा परीक्षा (पीसीएस-जे) उत्तीर्ण करनी होगी जो प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के चरणों में होती है लेकिन इससे पहले उन्हें मोबाइल फोन देखना कम करना होगा तब कहीं मेहनत कर नंबर आएगा।
इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट से छात्राओं ने भी कई रोचक प्रश्न किए। प्रधानाचार्या ऋचा गुप्ता ने जज का स्वागत किया। वहां अपूर्वा अग्रवाल, अरविंद पुरी, वीर सिंह गौतम, मो. अजहरुद्दीन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें