फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निकाय कर्मियों का झाड़ू और उपकरण के साथ जुलूस, प्रदर्शन

Sat, 18 Jul 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। स्थायीकरण की मांग के लिए नगर निकाय के दैनिक कर्मचारियों का आमरण अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे सीताराम तिवारी का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। अब तक उनका 7.200 किग्रा वजन कम हो चुका है। आंदोलन की अनदेखी से आक्रोशित कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर नगर में जूलूस निकालकर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को निकाय कर्मियों ने पालिका कार्यालय से मुख्य मार्ग, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। इधर, अनशन स्थल पर आंदोलन को समर्थन देने किसान नेता जगतार सिंह बाजवा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों की मांग के लिए दो घंटे का उपवास भी रखा। अनमोल अंगना फाउंडेशन अध्यक्ष अनीता शर्मा, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष उदयराज सिंह सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया। वहां उत्तराखण्ड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार ‘लाला’, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ‘मिल्ले’, महामंत्री मुकेश कुमार, संगठन मंत्री उमेश कुमार, मंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष बंटी कुमार, प्रचार मंत्री राजेश कुमार, चन्द्रजीत प्रेमी, समर्थक राजेंद्र बेदी, दर्शन लाल गोयल, मुकेश दिवाकर, राजकिशो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें