फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद न होने पर भड़के किसान, लगाया जाम

विज्ञापन
सितारगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति में तौल न होने का विरोध करते किसानों को समझाते कोतवाल प्रकाश सि? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान तौल न होने पर किसान भड़क उठे। उन्होंने कच्चे आढ़तियों पर मनमानी कटौती का आरोप लगाते हुए पीलीभीत जाने वाले मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगाकर और प्रदर्शन किया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर आढ़तियों व किसानों के बीच वार्ता कराकर मामला शांत करा और फिर खरीद शुरू कराई। एसडीएम ने कहा कि मानक के तहत धान खरीद होगी।
विज्ञापन

शनिवार को किसान मंडी समिति में कच्चे आढ़तियों को धान बेचने पहुंचे। शुक्रवार को खरीदे गए धान में से करीब 80 ट्रॉली शेष थीं और फिर आज भी करीब 180 ट्रॉली धान लेकर किसान पहुंचे। इस दौरान कच्चे आढ़तियों व किसानों में खरीद को लेकर विवाद हो गया। कच्चे आढ़तियों ने धान की खरीद नहीं की। इस पर किसान भड़क गए। उन्होंने मंडी गेट पर पीलीभीत मार्ग में ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर जाम लगा दिया।
किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम तुषार सैनी व कोतवाल प्रकाश सिंह दानू मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इससे करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

एसडीएम सैनी ने बताया कि कच्चे आढ़तियों की ओर से किसानों पर धान खरीद के दौरान अभद्रता का आरोप लगाया जा रहा था, जबकि किसान आढ़तियों पर धान खरीद में मनमानी कटौती करने का आरोप लगा रहे थे। इस पर दोनों पक्षों से वार्ता कर उन्हें समझाया और धान की खरीद चालू करा दी।
बताया कि शुक्रवार को आई ट्रॉली का धान आज तौला जाएगा और शनिवार को मंडी पहुंचे धान की खरीद सोमवार को होगी। उन्होंने कहा कि खराब धान की खरीद नहीं की जाएगी। उन्होंने कच्चे आढ़तियों को कटौती न करने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें