टीमा कोतवाली में एसएसआई लक्ष्मण सिंह एवं बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह को प्रतीक चिह्न देकर स?
- फोटो : KHATIMA
रिवर ट्रेनिंग के तहत निर्मलनगर के पास बैगुल नदी से सिल्ट खनन करने पहुंचे ठेकेदार के लोगों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इससे खनन कार्य रोक दिया गया। ग्रामीणों का आरोप था सिल्ट खनन सही पैमाइश किए बगैर उनके खेत से किया जा रहा है। खनन क्षेत्र की सही पैमाइश कराने की बात पर ग्रामीण शांत हुए।
एमआर इंटरप्राइजेज को निर्मलनगर क्षेत्र के 20 क्वार्टर गांव के पास बैगुल नदी से दस हजार घन मीटर सिल्ट (मिट्टी) खनन का ठेका मिला है। बुधवार को ठेकेदार के मजदूर नदी से सिल्ट खनन के लिए पोकलैंड व डंपर लेकर नदी पहुंचे। इस पर आसपास के कई खेत स्वामी व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और खनन का विरोध किया। उनका कहना था खनन उनके खेती क्षेत्र से किया रहा है। इससे सब्जी की पालेज चपेट में आ रही है।
गुरुग्राम क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य उत्तम अचार्य, गोविंदनगर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पति रविंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने पैमाइश के बिना खनन करने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी। ठेकेदार ने कहा कि प्रशासन से उन्हें नदी से दस हजार घन मीटर सिल्ट उठाने का ठेका मिला है। इसके तहत तीन दिन पूर्व तहसील प्रशासन ने खनन क्षेत्र की पैमाइश कर निशान लगाए। उसी निर्देश पर सिल्ट खनन के लिए बैगुल नदी पहुंचे।
सिडकुल चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने भी ग्रामीणों को काफी समझाया। बाद में पूर्व विधायक नारायण पाल ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। पाल की ओर से एसडीएम से वार्ता कर खनन क्षेत्र की दोबारा पैमाइश कराने की बात पर ग्रामीण शांत हुए। वहां प्रधान कृष्णपद मंडल, साधन सरकार, संतोष साना, किशोर राय, कालीपद, जगदीश मंडल, महादेव मंडल, बृजन मंडल, उर्मिला गाइन, आरती सरदार आदि थे।