दिनेशपुर के पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन करते राशन कार्ड उपभोक्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
डिजिटल राशन कार्डों में नाम, पते सहित हुई अन्य गलतियों से परेशान उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत पहुंचकर पूर्ति निरीक्षक हरीश चंद्र का घेराव किया। लोगों ने पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर राशन कार्ड बनाने वाली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने कार्ड में हुई गलतियों को जल्द सुधारने की मांग की। पूर्ति निरीक्षक ने गलतियों को जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया जिस पर सभी शांत हुए। वहां सुरेंद्र बिष्ट ,रेनूका मंडल,ऊर्मिला राय, निमाई , वसुमति, सावित्री मंडल, तारापद, मना विश्वास सहित अनेक मौजूद रहे।