फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झनकट -बिरिया मझोला मार्ग खस्ताहाल

विज्ञापन
खस्ताहाल मार्ग। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
झनकट, बिरिया मझोला का लगभग 15 किमी मार्ग इन दिनों मार्ग चलने वालों के जी का जंजाल बना हुआ है। लगभग 12 ग्राम सभाओं को जोड़ने वाले गड्ढेयुक्त इस मार्ग पर चलने से एक दूसरे से टकराने लगते हैं।
विज्ञापन

झनकट, दियूरी, जसारी, रतनपुर, उलधन, बिसौटा, दिया, गौझर पटिया, बिरिया मझोला, चांदपुर आदि गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन बिरिया मझोला, झनकट और खटीमा आते जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर गड्ढों से बचने और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में लोग एक-दूसरे से टकरा जाते हैं। ग्रामीण लंबे समय से लोनिवि के अधिकारियों से मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग करते आए हैं। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेएस रावत ने कहा कि खोचड़ डालकर इस मार्ग को चलने लायक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें