फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों में वृद्धि का केजीसीआई ने किया विरोध

विज्ञापन
रुद्रपुर में आयोजित नियमायक आयोग की जनसुनवाई में मौजूद चैंबर के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (ईआरसी) की ओर से आयोजित जनसुनवाई में बिजली दरों को बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध किया। चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि वाणिज्यिक, उद्योग, मिश्रित लोड के टैरिफ में अतिरिक्त सरचार्ज के माध्यम से टैरिफ वृद्धि का प्रयास तर्कसंगत नहीं है। यह वृद्धि नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल रुद्रपुर कार्यालय सभागार में सोमवार को आरईसी से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के विद्युत टैरिफ में दोबारा वृद्धि करने के लिए दायर पिटीशन पर ऑनलाइन जनसुनवाई हुई। इस दौरान चैंबर के अध्यक्ष विनीत कुमार संगल ने कहा कि टैरिफ में कॉमर्शियल श्रेणी के लिए 2.42 फीसदी, एलटी इंडस्ट्रीज के लिए 2.43 फीसदी, एचटी इंडस्ट्रीज के लिए 2.14 फीसदी तथा मिश्रित लोड के लिए 3.22 फीसदी की वृद्धि की गई है जो उचित नहीं है।
चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि आयोग की ओर से चालू वर्ष के लिए आदेशित टैरिफ में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी किया जाना उद्योगों के लिए अत्यंत कठिन साबित होगा। जनसुनवाई के दौरान वर्तमान में उद्योगों में की जा रही रोस्टिंग व पावर कट पर भी विरोध जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें