फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति की बैठक में गेहूं क्रय केंद्र खोलने पर सहमति बनी

विज्ञापन
जसपुर किसान सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल के सदस्यों की बैठक। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
किसान सेवा सहकारी समिति की बैठक में गेहूं क्रय केंद्र खोलने पर सहमति बनी
विज्ञापन

जसपुर। किसान सेवा सहकारी समिति की संचालक मंडल की बैठक में गेहूं क्रय केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर सहमति दी गई।
मंगलवार को मोहल्ला भूप सिंह स्थित समिति मुख्यालय में आयोजित बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि कराई गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुष्टि करने के बाद 14 नये सदस्यों की सदस्यता पर विचार के प्रस्ताव पर सहमति दी। बैठक में एक अप्रैल से ग्राम पतरामपुर में गेहूं क्रय केंद्र संचालन के लिए सुनील कुमार की नियुक्ति करने, केंद्र पर वाटर मैन, चौकीदार, एक सहायक रखने के साथ ही पल्लेदारों आदि की व्यवस्था कराने के प्रस्तावों को भी पास किया गया। महुवाडाबरा के ग्रामीण बचत केंद्र में चार सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, एमडी एके अग्निहोत्री, लखवीर सिंह, बिजेंद्र गहलोत, हरीश चन्द्र, सुभाष सिंह, धर्मपाल सिंह आदि थे। (संवाद)
फोटो। 30केएसपी14पी- जसपुर किसान सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल के सदस्यों की बैठक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें