फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सीएम से की किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग

विज्ञापन
काशीपुर, देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से वार्ता करते विधायक हरभजन सिंह चीमा। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर के चार भाजपा विधायकों ने सीएम से देहरादून में मुलाकात कर क्षेत्र के किसानों के धान और गन्ने के बकाये को जारी करने की मांग उठाई। सीएम ने शीघ्र बकाया जारी करने का आश्वासन दिया है। काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा ने किसानों को धान खरीद का भुगतान कराने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग ने किसानों से खरीदे गए धान की अभी तक 6-आर नहीं काटी है। इससे किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन

वहीं, सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा ने सीएम को बताया कि ऊधमसिंह नगर में सहकारिता के धान क्रय केंद्रों पर करीब 329 करोड़ रुपये के धान की खरीद हुई थी। 229 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। करीब सौ करोड़ रुपये बकाया है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को दो से तीन दिन के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए। वहां पर खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला भी थे।
इधर, विधायक बहुगुणा ने बताया कि पिछले सत्र के गन्ना मूल्य का भुगतान दिया जा चुका है। इस साल का भुगतान पुराने गन्ना मूल्य के हिसाब से होगा। नए गन्ना मूल्य निर्धारण पर शेष बकाया मूल्य भी किसानों को मिलेगा। (संवाद)

देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करते विधायक सौरभ बहुगुणा, पुष्कर सिंह - फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें