फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सूत्री मांगों को लेकर भोजन माताओं ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
काशीपुर में तीन सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन करतीं भोजन माताएं। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
तीन सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को प्रगतिशील भोजन माता संगठन ने उप शिक्षा कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर सचिव उत्तराखंड को संबोधित ज्ञापन उप शिक्षा अधिकारी को सौंपा। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार भोजन माताओं के लिए जो भी जीओ तैयार करती है वह भोजन माताओं के हित में नहीं होता है।
विज्ञापन

सरकार उनको स्थायी करने की जगह नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। कई भोजन माताओं को कोविड-19 के दौरान कोविड सेंटरों में काम पर लगाया गया जिसकी आज तक उन्हें सहयोग राशि नहीं दी गई। किचन गार्डन के नाम पर भोजन माताओं से एक से दो बीघा जमीन पर खेती करवाई जा रही है। उत्तराखंड में भोजन माताओं को एक हजार रुपये का मानदेय दिया जाता है जबकि कई राज्यों में मानदेय इससे अधिक है।
तीन सूत्री मांगों में भोजन माताओं ने नए जीओ को रद्द करने, न्यूनतम वेतन लागू करने और भोजन माताओं को स्थायी करने की मांग की है। वहां संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश, अमनदीप कौर, कमला, चंपा, लक्ष्मी, बलविंदर कौर, कंचन, हमीदा परवीन, कवीता, सुमन, चमेली, नेमवती, प्रीति, मीतलेश आदि थीं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें