फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लावारिस गाय ने महिला के पेट पर मारा सींग

विज्ञापन
गदरपुर में गाय के प्रहार से घायल महिला को अस्पताल ले जाती महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ज्योति अ
विज्ञापन
गदरपुर। आवासीय कॉलोनी में घुस आई लावारिस गाय ने एक महिला को सींग मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को बाजपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब 10 बजे पपनेजा कॉलोनी में रहने वाली गंगा देवी (60) घर के बाहर खड़ी थी। गाय ने अचानक गंगा देवी पर हमला कर दिया। घटना में गाय का सींग गंगा देवी के पेट में जा घुसा। गंगा देवी की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से गाय को वहां से भगाया। गंगा देवी के परिजनों की सूचना पर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोरा अपने पति अनिल राज के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने गंभीर रूप से घायल गंगा देवी को अपने वाहन से बाजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। घटना के बाद पपनेजा कॉलोनी के निवासियों विनोद कुमार, परवीन गुंबर, राजीव कुमार आदि ने पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर से इनकी रोकथाम की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें