फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिजली की आंखमिचौली ने उपभोक्ताओं की उड़ाई नींद

Mon, 28 Jul 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर में शनिवार की रात 10 बजे मोहल्ला कटोराताल के पास ऊर्जा निगम की केबल जल गई। इससे छावनी फीडर ठप हो गया। ऊर्जा निगम का कहना है कि ओवरलोड के कारण फॉल्ट आया। चार घंटे तक चली मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारू की
विज्ञापन

शनिवार रात 10 बजे से छावनी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। कुछ देर बाद 33केवी की एचटी लाइन ओवरलोड हो गई। कुछ समय रुक कर लाइन चालू की गई। फिर से लाइन ट्रिप हो गई। इससे मानपुर, कुंडेश्वरी बिजली घर की बत्ती गुल हो गई। इन बिजली घरों से जुड़े क्षेत्र रात करीब तीन-चार बजे तक प्रभावित रहे। 25 जुलाई की रात भी करीब 12 बजे बांसियोंवाला मंदिर के पास 33केवी की हाइटेंशन लाइन का जंपर उड़ गया था। इससे कुंडेश्वरी और मानपुर बिजली घर की बिजली गायब हो गई थी। सुबह 4:40 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी थी।
रात के समय फोन रहते हैं स्विच ऑफ
नाम प्रकाशित नहीं करने पर उपभोक्ताओं ने बताया कि कम क्षमता के कनेक्शन पर बहुत से लोग एसी चलाने में लगे हैं। साथ ही कुछ लोग जुगाड़ कराकर चोरी से एसी चला रहे हैं। कारण जानने के लिए जिम्मेदारों के फोन नंबर स्विच ऑफ आते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है। बिजली बिल निरंतर बढ़ा रहे हैं। समय से बिजली बिल भी भर रहे हैं, लेकिन सुविधा के नाम विभाग ठेंगा दिखा दे रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

कोट-कुंडेश्वरी-मानपुर बिजली घर को जोड़ने वाली 33केवी की मुख्य लाइन उच्चीकृत कर पैंथर बनाई जानी है। इसका करीब 80 प्रतिशत कार्य हो चुका है। एक स्थान पर कोर्ट केस हुआ था। कार्य करने के लिए कोर्ट ने आदेश दे दिए हैं। पुलिस बल की तैनाती के लिए पत्राचार किया चुका है। शीघ्र ही यह कार्य पूर्ण होने पर ओवरलोड की समस्या समाप्त हो जाएगी।-विवेक कांडपाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, काशीपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें