फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Mon, 14 Apr 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के साथ बढ़ती महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को मुख्य चौराहा पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत तीन साल के निचले स्तर पर है और सरकार गैस-तेल के दाम बढ़ा रही है। महंगाई से जनता पहले ही त्रस्त थी। अब पिछले दिनों मोदी के मित्र कहे जाने वाले ट्रंप ने टैरिफ थोपकर भारत को आर्थिक चोट पहुंचाने का काम किया है। निजी स्कूलों में छोटी कक्षा के छात्रों का एक बैग आठ से 10 हजार रुपये में तैयार हो रहा है। पूर्व अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों के हित में आगे आकर अन्यायपूर्ण नीतियों का विरोध करती रही है। यहां पर इंदु मान, रोशनी बेगम, रवि ढींगरा, अब्दुल कादिर, अफसर अली, महेंद्र बेदी, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, अजीम बेग, राशिद फारुकी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें