फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया यीश्ाु राजा, आज जगत में आया

Mon, 25 Dec 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
पुरस्कार के लिए सांता क्लॉज लोगों की पहली पसंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्रिसमस पर्व को लेकर तराई में काफी उत्साह है। क्रिसमस अब किसी समुदाय विशेष का त्योहार नहीं रह गया है। हर वर्ग के लोग के इस त्योहार को हर्षोउल्लास से मना रहा है। रुद्रपुर समेत तराई के सभी बाजार क्रिसमस पर्व को लेकर विभिन्न प्रकार के गिफ्ट से सजे हुए हैं। त्योहार पर खरीदारी बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन


50 रुपये से 1500 रुपये तक का क्रिसमस ट्री
बाजार में ग्राहकों की सुविधा के हिसाब से अलग-अलग मूल्य पर क्रिसमस ट्री उपलब्ध हैं। एक फीट से लेकर 10 फीट तक ऊंचे क्रिसमस ट्री ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक हैं। सजावट के बाद क्रिसमस ट्री बेहद आकर्षक लग रहे हैं।

रेडीमेड केक का क्रेज बढ़ा
क्रिसमस पर केक का विशेष महत्व होता है। रविवार को केक की दुकानों में खासी भीड़ देखने को मिली। इस साल रेडीमेड केक के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ा है। उधर कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने केक की प्री बुकिंग करवाई है। केक विक्रेता विजय साहनी ने बताया कि रेडीमेड केक आसानी से उपलब्ध होने के कारण लोग इसे खरीदते हैं। यह दिल्ली और आसपास के राज्यों से मंगाया जाता है। इसके साथ ही लोग केक की बुकिंग भी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केक 100 ग्राम से लेकर आठ किलो तक उपलब्ध है। इनकी कीमत 150 रुपये से तीन हजार रुपये तक है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक संता क्लॉज गिफ्ट कर रहे लोग
बाजार में इस बार संता क्लॉज के खिलौनों और टोपियों की अलग-अलग वैरायटी हैं। इलेक्ट्रॉनिक सेंटा क्लॉज के खिलौनों की कीमत 240 रुपये से आठ सौ रुपये तक है। इसके साथ ही 150 रुपये कीमत तक की टोपियां मौजूद बाजार में उपलब्ध हैं। व्यापारी संदीप गंभीर बताते हैं कि अब क्रिसमस को सभी वर्गों के लोग मनाते हैं, जिसकारण बाजार में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बताया कि गिफ्ट के रूप से सबसे अधिक इलेक्ट्रॉनिक संता क्लॉज खिलौने बिक्री हो रही है।

आज भी रहेगी बाजार में रौनक
व्यापारी रॉकी अरोरा ने कहा कि क्रिसमस के दिन और एक दिन पूर्व तक बाजार में सबसे अधिक खरीदारी होती है। इससे बाजार मेें काफी रौनक रहती है। उन्होंने कहा कि सोमवार को बाजार में काफी खरीदारी होगी। तराई में पिछले कुछ वर्षों में लोगों में क्रिसमस त्योहार के प्रति उत्साह काफी बढ़ा है। इससे बाजार को भी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें