फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पैरा बैडमिंटन : बहरीन में चिराग और मनदीप ने जीता कांस्य पदक, इंडोनेशियाई जोड़ी को हराकर रचा इतिहास

Mon, 16 Feb 2026 12:56 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

बहरीन के मनामा में आयोजित विश्व पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड के चिराग और मनदीप ने मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
बहरीन में पदक के साथ चिराग और मनदीप। - फोटो : स्रोत : खिलाड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरीन के मनामा में संपन्न हुई विश्व पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा फहराया है। काशीपुर के चिराग बरेठा और बाजपुर की मनदीप कौर की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

8 से 14 फरवरी तक बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों मनोज सरकार, चिराग बरेठा और मनदीप कौर ने हिस्सा लिया था। मिक्स्ड डबल्स के निर्णायक क्वार्टर फाइनल मैच में चिराग और मनदीप ने इंडोनेशिया की कड़ी चुनौती को ध्वस्त करते हुए जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। हालांकि, दिग्गज खिलाड़ी मनोज सरकार इस बार पदक तालिका में स्थान बनाने से चूक गए।

चिराग बरेठा ने बताया कि इस सफलता के बाद उनका चयन 16-29 मार्च तक स्पेन में होने वाली आगामी पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के लिए हो गया है। दोनों खिलाड़ी लखनऊ में द्रोणाचार्य अवार्डी कोच गौरव खन्ना से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

चिराग ने बताया कि पिछले तीन माह से वह इंजरी (चोट) से जूझ रहे थे जिसके कारण उनकी ट्रेनिंग प्रभावित हुई थी। इसके बावजूद पदक जीतना उनके दृढ़ निश्चय को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें