फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 16 Feb 2026 10:57 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कोचिंग संचालक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा को कोचिंग सेंटर संचालक अपने साथ होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में ही कोचिंग सेंटर चलाता है। कहा कि शहर की छात्रा कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। तीन दिन पहले जब छात्रा कोचिंग सेंटर पहुंची तो संचालक उसे बहला फुसलाकर साथ ले गया। आरोप है कि विशाल ने छात्रा के साथ एक होटल में दुष्कर्म किया। उसने घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

छात्रा ने घर पहुंचकर अपने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कोचिंग सेंटर संचालक विशाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पाॅक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें