फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने दिखाए जलवे

Thu, 02 Nov 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर में आयोजित अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में ऊंट की सवारी का आनंद लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला, इवेंट्स पैराडाइस और देवार्पण फूड्स की ओर से गांधी पार्क में आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल में बुधवार की शाम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के नाम रही। मंच पर आकर्षक परिधानों से सुसज्जित बच्चों ने प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। प्रतियोगिता का परिणाम चार नवंबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को पांच से दस वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह दिखा। प्रतियोगिता में बीस से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। मंच पर विहान शर्मा, गौरांश नौटियाल, चहक वर्मा, सुहानी चतुर्वेदी, वैण्णनी, अनुष्का शर्मा, सारांस, महावर आदि बच्चों ने विभिन्न पोशाकों में मंच पर प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डीपीएस स्कूल की शिक्षिका दीप्ति थापर और अर्चना सिंह ने निभाई। एसआर इवेंट की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के परिणाम चार नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

मेले में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। खरीदारी के साथ लोग मनोरंजक साधनों का भी आनंद ले रहे हैं। डायनासोर पार्क में सचल डायनासोर देखने के लिए बच्चों के साथ बड़ों में भी होड़ लगी है। लोगों ने ऊंट की सवारी का भी जमकर लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन

मेले के आयोजन में डीपीएस स्कूल, बिंदल हुंडई, एलएससी, कुमार ऑटो व्हील्स, जेसीज पब्लिक स्कूल, अलास्का रेजीडेंसी, श्री बालाजी मोटर्स यामाहा, एसएस डेंटल क्लीनिक अपना सहयोग दे रहे हैं।  

मोटर बोट की सवारी से रोमांचित हुए बच्चे
फेस्टिवल में स्वचालित नाव की सवारी बच्चों को खूब भा रही है। बुधवार को बच्चे मोटर बोट का आनंद लेकर रोमांचित हो उठे। मेले को खुशनुमा बनाने के लिए कृत्रिम झील बनाई गई है जिसमें सात-आठ मोटर बोट एक साथ चलने की सुविधा उपलब्ध है। 

आज होगी गायन प्रतियोगिता
शॉपिंग फेस्टिवल में बृहस्पतिवार को सुरों का जादू चलेगा। शाम पांच बजे से 5-15 वर्ष के बच्चों के लिए गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बच्चे मंच पर वाद्य यंत्रों के साथ गीतों की प्रस्तुति देंगे। प्रतियोगिता का परिणाम 9 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

मंचीय कार्यक्रमों में ले सकते हैं हिस्सा
अमर उजाला के शॉपिंग फेस्टिवल में रोजाना मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें आप भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 7088689556, 9897231809 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

.....................................................
शॉपिंग फेस्टिवल में होंगी ये प्रतियोगिताएं
गायन प्रतियोगिता (5 से 15 वर्ष) दिनांक- 02 नवंबर
गायन प्रतियोगिता (15 वर्ष से ऊपर) दिनांक- 02 नवंबर
नृत्य प्रतियोगिता- दिनांक- 03 नवंबर
नृत्य प्रतियोगिता(5 से 15 वर्ष) दिनांक- 04 नवंबर
भंगड़ा व गिद्दा प्रतियोगिता दिनांक- 05 नवंबर
कुकिंग प्रतियोगिता दिनांक- 06 नवंबर
रुद्रपुर गोट टैलेंट दिनांक- 07 नवंबर
ब्राइडल कान्टेस्ट दिनांक- 08 नवंबर
म्यूजिकल नाईट दिनांक- 08 नवंबर
डांस फिनाले दिनांक- 09 नवंबर
कुमांऊनी सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनांक- 10 नवंबर
फैशन शो (5 से 15 वर्ष) दिनांक- 11 नवंबर
फैशन शो (16 से ऊपर) दिनांक- 11 नवंबर
बैंड परफॉरमेंस दिनांक- 12 नवंबर
रैप बैटल दिनांक- 12 नवंबर 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें