फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आम तोड़ रहे बच्चों को पेड़ पर लटका मिला शव, 13 मई की शाम से लापता था युवक

Fri, 16 May 2025 12:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

आम तोड़ रहे बच्चों को पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के बगवाड़ा में आम तोड़ रहे बच्चों को पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बगवाड़ा स्थित अनन्या वाटर पार्क के पास बुधवार शाम खेत के किनारे स्थित पेड़ से बच्चे आम तोड़ रहे थे। इस दौरान बच्चों ने एक युवक का शव चुन्नी के फंदे पर लटका देखा। सूचना पर बगवाड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा।

मृतक की शिनाख्त बहेड़ी के बिजोरिया गोटिया और हाल आर्य वाटिका रोड बगवाड़ा निवासी दुर्वेश कुमार शर्मा (40) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दुर्वेश पेंटर का काम करता था और 13 मई की शाम से लापता था। उसका शव घर से 250 मीटर दूर मिला है। दुर्वेश की पत्नी के साथ एक बेटा और बेटी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है।

कमरे में फंदे पर लटका मिला फैक्टरी कर्मी

विज्ञापन

सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करने वाला युवक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

ठाकुरनगर वार्ड 10 निवासी दीपांकर मजूमदार (24) सिडकुल की फैक्टरी में काम करता था। बुधवार शाम वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। अनहोनी के अंदेशे पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला। टिनशेड की छत पर एंगल पर लगाए दुपट्टे के फंदे पर दीपांकर लटका था।

परिजन आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली। मृतक का एक भाई है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें