फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आठ क्लस्टर विद्यालयों में होगा 39 स्कूलों के बच्चों का प्रवेश

Wed, 09 Jul 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। माध्यमिक शिक्षा में क्लस्टर विद्यालय बनाए जाएंगे। प्रथम चरण में आठ विद्यालयों को इसमें शामिल किया गया है। इसमें दो खटीमा में और अन्य ब्लाकों में एक-एक विद्यालय चयनित किए गए हैं। इसमें 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 39 विद्यालयों के बच्चों का प्रवेश कराया जाना है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा में 15-15 किलोमीटर के दायरे में एक-एक राजकीय इंटर कॉलेजों को क्लस्टर विद्यालय बनाया जाएगा। यहां दायरे में आने वाले अन्य इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का प्रवेश किया जाएगा। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या के मुताबिक कक्षा कक्ष, अध्यापक, डेस्क-बेंच, शौचालय, पेयजल के इंतजाम, लाइब्रेरी आदि सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। इसके साथ ही मानवीय संसाधनों को भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विद्यालय में स्कूली बसें लगाई जाएंगी। ताकि 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय ले आया और घर छोड़ा जा सके। इसके अलावा जो बच्चे अपने साधनों से विद्यालय में आएंगे, उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 100-100 रुपये परिवहन खर्च के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन






प्रथम चरण में चयनित क्लस्टर विद्यालय



ब्लाॅक विद्यालय का नाम छात्रसंख्या

गदरपुर राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर 418



खटीमा अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज 384

खटीमा राजकीय इंटर कॉलेज बंडिया 650



रुद्रपुर अटल उत्कृष्ट एएनझा राजकीय इंटर कॉलेज 972

जसपुर राजकीय इंटर कॉलेज महुआडाबरा 1005



बाजपुर राजकीय इंटर कॉलेज केलाखेड़ा 703

सितारगंज राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिफार्म 887



काशीपुर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज महुआखेड़ागंज 671
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें