फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की गई जान

Tue, 03 Mar 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में इलाज नहीं करने का आरोप लगा कर हंगामा किया। बाद में परिजन बच्चे का शव ले गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ठाकुरद्वारा निवासी सलमान अपने एक वर्षीय बच्चे अली रजा को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा। इमरजेंसी में चिकित्सक को दिखाया। डॉक्टर ने उन्हें बच्चे की हालत गंभीर बता कर किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इस पर वह बच्चे को लेकर चले गए। थोड़ी देर बाद वह फिर इमरजेंसी में पहुंचे।
इस बार चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने इलाज नहीं करने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर हंगामे के बाद वह बच्चे को लेकर चले गए। स्टाफ ने बताया कि परिजन बच्चे को दस्त की शिकायत बता रहे थे। बच्चे की हालत गंभीर थी। दोबारा परिजन बच्चे को लेकर आए थे। चेक करने पर बच्चा दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें