काशीपुर में घर की दो मंजिला छत पर खेल रहे मासूम की छत से गिर कर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
बीते शुक्रवार की देर शाम मोहल्ला टांडा उज्जैन के ढकिया गुलाबो छीना फार्म निवासी अनिल कुमार का बेटा सानिध्य उर्फ शुभम (7) अपनी बहन के साथ दो मंजिला घर की छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते सानिध्य छत की रेलिंग से टकरा कर सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर परिजन मासूम को आनन-फानन में पहले सरकारी अस्पताल फिर मुरादाबाद रोड स्थित दो निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।