फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना युवाओं के लिए रोजगार का बना माध्यम

Thu, 07 May 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बन गया है। 31 मार्च 2026 तक योजना के तहत कुल 1490 आवेदन मिले जबकि विभागीय लक्ष्य 650 लाभार्थियों को जोड़ने का था। अधिकारियों के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष तक 670 आवेदकों को योजना का लाभ मिल चुका है जो तय लक्ष्य से अधिक है।
विज्ञापन

योजना के जरिए युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके तहत बैंक ऋण पर अनुदान और विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि योजना से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छोटे उद्योग, सेवा क्षेत्र और स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा मिला है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार योजना में लगातार बढ़ती रुचि यह संकेत दे रही है कि युवा अब नौकरी के बजाय खुद का व्यवसाय करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। खासकर पर्यटन, कृषि आधारित उद्योग, डेयरी, बुटीक, फूड प्रोसेसिंग और छोटे व्यापार से जुड़े प्रस्तावों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

वर्तमान वित्तीय वर्ष में हालांकि अभी तक शासन की ओर से कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है लेकिन विभाग ने नए आवेदनों की जांच कर बैंकों को भेजना शुुरू कर दिया है।
वर्जन-
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिलाया जा सके। - विपिन कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें