फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर देखिये: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने खेत में चलाया हल, धान की रोपाई की; किसानों के श्रम को किया नमन

Sat, 05 Jul 2025 09:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह खटीमा के कालापुल नगला तराई क्षेत्र में अपने खेतों में धान की रोपाई की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खेतों मे चलाया हल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। सीएम ने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। 

विज्ञापन

सीएम धामी ने धान की रोपाई की - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं।

 
विज्ञापन

सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा-  खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया। अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा "हुड़किया बौल" के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, पानी के देवता इंद्र, छाया के देव मेघ की वंदना भी की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें