रुद्रपुर रोडवेज में चेकिंग करती डॉग स्क्वाड टीम
- फोटो : amar ujala
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए शुक्रवार को स्थानीय पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रात में भी चेकिंग अभियान जारी रहा।
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा में किसी तरह की सेंधमारी न हो इसके लिए शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाएड के साथ शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, धर्मशाला, होटलों और बाजार में चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई कमलेश भट्ट, जगदीश ढकरियाल, बीडीएस प्रभारी विजय यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कोतवाल भट्ट ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से रात में गश्त भी बढ़ाई गई है। सीपीयू और यातायात पुलिस भी लगातार चेकिंग में जुटी है।