फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आर्मी डिपो में नौकरी का झांसा देकर 2.95 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 20 Jul 2026 11:26 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर

सार

आर्मी डिपो में सईस पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.95 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक सैन्य कर्मी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में आर्मी डिपो में सईस पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.95 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक सैन्य कर्मी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पांडेय कॉलोनी, गोपीपुरा निवासी सुनील कुमार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अलावा कई उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था। कहा कि हरकेश मीना कमांडेंट रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल एवं डिपो, हेमपुर में स्टेबल सफाईवाला के पद पर तैनात है। उसने वर्ष 2024 में डिपो में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर कुल 2.95 लाख रुपये ले लिए। इसमें से 90 हजार रुपये की राशि उन्होंने ऑनलाइन भेजी थी जबकि दो लाख रुपये की रकम नकद दी थी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता का कहना है कि बार-बार कहने के बाद भी डिपो में सईस पद पर उनकी नियुक्ति नहीं हो सकी। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सुनील ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले प्रतापपुर पुलिस चौकी में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद प्रार्थना पत्र भेजकर इस मामले में उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी हरकेश मीना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें