फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा: मतदान के बाद स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर संग्राम, समर्थक भिड़े, विधायक बेहड़ बेहोश; थप्पड़ मारने का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 07:04 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर

सार

किच्छा में मतदान खत्म होने के बाद स्ट्रांग रूम में मतपेटियां रखने को लेकर विवाद हो गया। विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थक आमने-सामने आ गए। हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की में विधायक बेहड़ के बेहोश होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त होने के बाद मंगलवार को किच्छा में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब स्ट्रॉन्ग रूम में मतपेटियां जमा कराने को लेकर दो पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से धक्का-मुक्की और हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन


विधायक बेहड़ पर हमला और बेहोशी की बात

हंगामे के दौरान मची भगदड़ और धक्का-मुक्की में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें थप्पड़ मारा। इस आरोप के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और अधिक फैल गया और विवाद कोतवाली तक जा पहुंचा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस प्रशासन ने तुरंत सख्ती दिखाई और भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठियां फटकारीं। पुलिस बल ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल, किच्छा कोतवाली में दोनों पक्षों के लोग डटे हुए हैं और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें