फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन्नाखेड़ा की बैठक में धक्कामुक्की, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। ग्राम बन्नाखेड़ा की खुली बैठक में धक्कामुक्की होने पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ग्राम सभा की बैठक हुई। उधर, ग्राम बैंतखेड़ी की खुली बैठक में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन

ग्रामसभा बैंतखेड़ी गुरुद्वारा साहिब परिसर में आयोजित खुली बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधान रणवीर कौर ने कहा कि ग्रामवासी एकमत होकर गांव के विकास में अहम भूमिका निभाए। इससे पहले 10 इंडिया मार्का हैंडपंप, 25 सोलर लाइट, 10 सीसी मार्ग, 5 नाली निर्माण, मनरेगा से 15 कार्य करानेे और पंचायत भवन निर्माण कराने समेत 65 प्रस्ताव पारित किए गए।
इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील सागर, ग्राम विकास अधिकारी हरकेश, फहीम, शिव सिंह फर्त्याल, एमएस रावत, कुलदीप सिंह, जोहल सिंह, किशन सिंह, हरि सिंह, जयपाल सिंह, मनदीप सिंह, पार्वती देवी, तुलसी देवी, मधु मीरा, पार्वती पवित्र सिंह, गुरविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

इधर, ग्राम बन्नाखेड़ा में खुली बैठक में दो पक्षों के आपस में भिड़ने पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खुली बैठक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें