फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बदल रहा मौसम कर रहा बीमार, मरीजों की संख्या बढ़ी

Sat, 25 Oct 2025 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवकाश के बाद जिला अस्पताल खुला तो बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में 464 तो मेडिकल कॉलेज में 525 लोगों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही लोगों का जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर दो बजे दोनों चिकित्सा संस्थानों में मरीजों की भीड़ रही। इससे डॉक्टरों के कक्ष के बाहर एक से डेढ़ घंटे तक बारी का इंतजार करना पड़ा। अधिकतर लोग वायरल फीवर, खांसी, जुकाम से पीड़ित थे। सांस के रोगी भी काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे।
दोपहर दो बजे बाद भी लोग जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचते रहे। आपातकालीन कक्ष में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि इमरजेंसी में भी 50 से अधिक मरीज पहुंचे। उन्होंने बताया कि इन दिनों वायरल फीवर और सांस के रोगियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

कुछ लोगों में टाइफाइड के भी लक्षण पाए गए। बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण वायरल बुखार, खांसी, सर्दी के रोग बढ़ रहे हैं। लोगों को सुबह-शाम एहतियात बरतना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें